अमर उजाला
Sat, 18 June 2022
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शनिवार दोपहर दो बजे 10वीं बोर्ड के परिणाम घोषित कर दिए।
शिक्षा निदेशक डॉक्टर सरिता तिवारी द्वारा रिजल्ट घोषित करने के साथ ही परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हजारों छात्रों का इंतजार आज खत्म हुआ।
यूपी बोर्ड 2022 की 10वीं की परीक्षा में कानपुर नगर के प्रिंस पटेल पहले स्थान पर रहे। उन्होंने 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
दूसरे स्थान पर दो छात्राओं ने जगह बनाई है। इनका नाम संस्कृति ठाकुर और किरण कुशवाहा है।
वहीं, कन्नौज के अनिकेत शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
इस साल हाईस्कूल की परीक्षा में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.69 और छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.05 रहा है।
वो पावन धरा जहां शहीद हुईं झांसी की रानी