बागपत में युवक ने नशे में पिता-चाचा और बुआ को दी खौफनाक मौत

अमर उजाला

Wed, 12 April 2023

Image Credit : अमर उजाला

नशे और क्रोध ने बागपत के शाबगा गांव में तीन लोगों की जान ले ली।

Image Credit : अमर उजाला

यहां एक नशे में धुत युवक ने मामूली कहासुनी के बाद चाचा-पिता और बुआ को गला दबाकर मार डाला।

Image Credit : अमर उजाला
तीनों के शव एक चारपाई पर रखकर रजाई से ढक दिए। बुधवार सुबह हत्यारोपी सिरसली गांव में अपनी दूसरी बुआ के घर पहुंच गया।
Image Credit : अमर उजाला
दूसरी बुआ से बोला कि मैंने तीनों की हत्या कर दी है, जाकर अंतिम संस्कार कर लो। वहीं तीहरे हत्याकांड से पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया।
Image Credit : अमर उजाला
सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। 
Image Credit : अमर उजाला
 मृतक ऋषिपाल (58) व श्रीपाल (60) व उनकी बहन वीरमति (62) घर पर ही थे। देर रात एक बजे ऋषिपाल का बेटा अंजल घर नशे की हालत में पहुंचा। 
Image Credit : अमर उजाला
अंजल की पिता व चाचा श्रीपाल से कहासुनी हो गई। बुआ वीरमति बीच-बचाव कराने आई लेकिन कुछ ही देर बाद अंजल ने तीनों को बारी-बारी से मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
Image Credit : अमर उजाला

तीन लाख का डीजल, 37 पुलिसकर्मी, जानिए अतीक पर कितना खर्च कर रही सरकार

अमर उजाला
Read Now