उत्तर प्रदेश में ऐसे मनाई गई बकरीद

अमर उजाला

Sun, 10 July 2022

Image Credit : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में लोगों ने बकरीद का त्योहार मनाया। शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में नमाज अदा कर सभी ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी।

Image Credit : पीटीआई

मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद में बकरीद पर रविवार की सुबह आठ बजे सौहार्दपूर्ण मौहाल में नमाज अदा की गई। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग बकरीद के नमाज के लिए ईदगाह पहुंचे।

Image Credit : अमर उजाला

लखनऊ में ईदगाहों व मस्जिदों के पास बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किया गया था। मुस्लिम समाज के लोगों ने एक के बाद एक कई राउंड में ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज पढ़ी और देश की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआ मांगी।

Image Credit : amar ujala

कानपुर में नमाज में मुल्क में अमन चैन की दुआ की गई। मौलान हाशिम अशरफी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण का संदेश दिया। नमाज के बाद लोगों ने जानवरों की कुर्बानी की।

Image Credit : अमर उजाला

गोरखपुर जिले के ग्रामीण और शहरी इलाकों में रविवार सुबह से ही ईद उल अजहा का जोश नजर आया। बच्चे, जवान और बुजुर्ग ईद की नमाज अदा करने के लिए गुस्ल, नए कपड़े और इत्र लगाकर तकबीर ए तशरीक पढ़ते हुए मस्जिदों को रवाना हुए।

Image Credit : अमर उजाला

एएमयू के कब्रिस्तान के गेट पर ताला लगा होने पर ईद उल अजहा की नमाज पढ़ने आए नमाजियों ने हंगामा कर दिया। ईंट से ताला तोड़ा गया तब लोगों ने नमाज पढ़ी।

Image Credit : अमर उजाला

हजारों बंदरों वाला जयपुर का गलताजी मंदिर

Social Media
Read Now