अमर उजाला
Fri, 2 June 2023
थाना फरधान क्षेत्र के गांव कोरैय्या चमरू निवासी अमित कुमार चार साल पहले प्रेमिका के साथ घर छोड़कर गया था।
अमित वहां प्राइवेट नौकरी करने लगा। प्रेमिका रिंकी उसके साथ लिव-इन में रहती थी। वक्त के साथ दोनों में दरार पड़ गई।
गुरुवार को अमित प्रेमिका रिंकी के साथ वापस घर आया था। घर लौटने के कुछ देर बाद ही उसकी हत्या कर दी गई।
रामचंद्र के मुताबिक रिंकी अंबाला में राममिलन नामक युवक से चोरी छिपे बातें करती थीं। दोनों ने अमित को पीटा था।
इस घटना के बाद अमित की नौकरी चली गई। वह रिंकी को लेकर गुरुवार की सुबह ही गांव वापस आया था।
एएसपी नैपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।
मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है।
देहरादून में Indian Idol फेम पवनदीप राजन के गीतों पर जमकर झूमे फैंस