शादी के तीन घंटे बाद दूल्हे की मौत

अमर उजाला

Fri, 1 March 2024

Image Credit : अमर उजाला

बदायूं के बिसौली में बृहस्पतिवार दोपहर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में जितेंद्र और प्रियंका की शादी हुई थी। 

Image Credit : अमर उजाला

दोनों अपने परिवारों के साथ खुशी-खुशी घर लौटे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने दोनों परिवारों की खुशियां छीन लीं। 

Image Credit : अमर उजाला

इस्लामनगर क्षेत्र के गांव चांदपुर निठाया निवासी जितेंद्र अपनी मां अनारकली के साथ बाइक से घर जा रहा था।
 

Image Credit : अमर उजाला

शाम करीब चार बजे कुढ़ौली मोड़ पर जितेंद्र की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। 

Image Credit : अमर उजाला

बिसौली के गांव जलालपुर निवासी प्रियंका अपने घरवालों के साथ जा रही थी। घर पहुंचने से पहले बुरी खबर आ गई। 

Image Credit : अमर उजाला

जिसके साथ सात फेरे लिए और जिंदगीभर के सपने संजोए, उसकी मौत की खबर सुन प्रियंका रो-रोकर बेसुध हो गई। 

Image Credit : अमर उजाला

जितेंद्र दो भाइयों में बड़ा था। वह खेतीबाड़ी करता उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Image Credit : अमर उजाला

आईएएस रिया डाबी ने लिए आईपीएस मनीष कुमार के संग फेरे

साेशल मीडिया
Read Now