अमर उजाला
Sun, 16 July 2023
बरेली में प्रेमनगर थाने के पास शनिवार रात हिस्ट्रीशीटर अजय वाल्मीकि की हत्या कर दी गई।
पुलिसकर्मियों ने एक आरोपी विनय को पकड़ लिया। दो आरोपी तन्नू और लाले फरार हो गए।
अजय वाल्मीकि नई बस्ती नरकुलागंज का रहने वाला था। वह दोस्त लकी के साथ बाइक से डीडीपुरम की ओर जा रहा था।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पक्ष ने दो महीने पहले अजय और लकी के खिलाफ चेन स्नेचिंग की रिपोर्ट कराई थी।
एक महीने पहले ही अजय और लकी जमानत पर छूटे थे, तभी से दोनों पक्षों में रंजिश थी।
मृतक के पिता ने पांच आरोपियों राहुल, विनय, नितिन, जगमोहन उर्फ तन्नू और लाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बागेश्वर बाबा का महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान