अमर उजाला
Fri, 30 June 2023
लिंग परिवर्तन प्रमाण पत्र के साथ डीएम की ओर से दिए गए पहचान पत्र के मुताबिक सरिता का नाम अब शरद सिंह हो गया है।
शाहजहांपुर के गांव नवादा निवासी शरद सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। वह निगोही रोड पर स्थित साहित्यपुरम कॉलोनी में रहते हैं।
लड़की होने के बाद भी लड़कों जैसा बनकर रहने वाली सरिता सिंह ने 2020 में जेंडर बदलने के प्रयास शुरू किए थे।
उन्होंने लखनऊ में हार्मोंस थेरेपी कराई। इससे उनके चेहरे पर दाढ़ी उग आई थी। आवाज भी भारी हो गई थी।
लड़का या लड़की, क्या चाहती हैं IAS टीना डाबी