अमर उजाला
Tue, 11 April 2023
उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक युवक चूहा मारकर मुश्किल में फंस गया। उसके खिलाफ अब कोर्ट में केस चलेगा।
दरअसल, बदायूं सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पनवड़िया निवासी मनोज ने 25 नवंबर 2022 को अपने घर में घुसे एक चूहे को पकड़ लिया था।
मनोज ने चूहे की पूंछ में पत्थर बांधा और उसे नाले में डाल दिया। पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने उसे ऐसा करते देख लिया था।
विकेंद्र शर्मा ने घटना का वीडियो बनाकर थाने में शिकायत की थी। चूहे का आईवीआरआई बरेली में पोस्टमार्टम कराया गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चूहे की मौत का कारण दम घुटना आया। विकेंद्र ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
पुलिस ने मनोज के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की। उसके खिलाफ 30 पन्नों की चार्जशीट तैयार की।
प्यार का खुमार : जिसने मांग में सिंदूर भरा उसे ही गहरी नींद में सुला दिया