अमर उजाला
Thu, 13 April 2023
समाजवादी पार्टी (सपा) ने शाहजहांपुर नगर निगम में मेयर पद के लिए अर्चना वर्मा का प्रत्याशी बनाया है।
अर्चना वर्मा पूर्व मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा की पुत्रवधू हैं। सपा ने बुधवार देर शाम उनके नाम की घोषणा की।
अर्चना वर्मा वर्ष 2005 में जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं थीं। इनके पति राजेश वर्मा विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।
राजेश वर्मा 2022 के विधानसभा चुनाव में ददरौल सीट से सपा प्रत्याशी थे। उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
...जनता के सहयोग से उनके भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। जनता के आशीर्वाद से चुनाव को जीतेंगे।
बता दें कि शाहजहांपुर में पहली बार नगर निगम का चुनाव हो रहा है। मेयर सीट ओबीसी महिला आरक्षित है।
लॉरेंस विश्नोई को सलमान खान का जवाब, हो रहा वायरल