तपती सड़क पर ढोलक बजाकर कीर्तन करने लगीं महिलाएं, जानिए अनोखे विरोध प्रदर्शन की वजह

अमर उजाला

Mon, 10 April 2023

Image Credit : अमर उजाला

बरेली के कुर्मांचल नगर व मुंशीनगर के लोग रविवार को सुबह परिवार की महिलाओं के साथ डेलापीर से एयरफोर्स की ओर जाने वाले मार्ग पर एकत्र हुए। 

Image Credit : अमर उजाला
आक्रोशित लोगों ने नौ बजे रोड पर खंभा डालकर जाम लगा दिया। महिलाएं ढोलक बजाकर नारेबाजी करने लगीं। जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। 
Image Credit : अमर उजाला

विरोध प्रदर्शन के दौरान तमाम महिलाएं सड़क पर थीं। भजन कीर्तन के साथ बार-बार कह रहीं थीं समाधान करो या हमें जेल भेज दो। तेवर तीखे थे। 

Image Credit : अमर उजाला

गर्मी और भीड़-भाड़ के माहौल में एक बुजुर्ग महिला बेहोश हो गई तो लोग सकते में आ गए। साथ की महिलाओं ने पानी पिलाया। तब हालत में सुधार आया।

Image Credit : अमर उजाला

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कुर्मांचलनगर और मुंशीनगर में सड़क पर जलभराव हो जाता है। घर से बाहर गंदा पानी भरा होने से आना जाना मुश्किल है। 

Image Credit : अमर उजाला
सेवानिवृत सैन्यकर्मी दीवानी चंद ने कहा, बार-बार आश्वासन पर समस्या का समाधान नहीं हुआ। मजबूरन स्थानीय लोगों को आंदोलन करना पड़ा। 
Image Credit : अमर उजाला

बरेली नगर निगम की टीम ने जल निकासी के लिए पंप लगवाया तब लोग दोपहर करीब दो बजे सड़क से हटे थे। करीब पांच घंटे सड़क पर जाम लगा रहा।

Image Credit : अमर उजाला

राजा भैया और पत्नी भानवी के बीच क्या देवर ने डाली दरार?

सोशल मीडिया
Read Now