अमर उजाला
Wed, 12 April 2023
बिजनौर में पुलिस कस्टडी से फरार चल रहे ढाई लाख के इनामी बदमाश आदित्य राणा को मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया।
कुख्यात अपराधी आदित्य राणा के हिरासत से भागने के बाद वह पुलिस का सिरदर्द बना हुआ था।
बिजनौर में स्योहारा थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर मार्ग पर मंगलवार देर रात करीब दो बजे ढाई लाख के फरार इनामी बदमाश आदित्य राणा और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हो गई।
मुठभेड़ में आदित्य राणा सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
सभी घायलों को सीएचसी स्योहारा लाया गया। यहां आदित्य राणा को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य का उपचार जारी है।
आदित्य राणा के फरार होने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
पुलिस ने बरेली से लेकर हरदोई तक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला था।
आखिरकार कामयाबी मिली और बिजनौर में मुठभेड़ के दौरान कुख्यात आदित्य राणा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।
राजा भैया के चारों बच्चे भी जीते हैं रॉयल जिंदगी, बेटियां घुड़सवारी और शूटिंग की उस्ताद