अमर उजाला
Tue, 11 April 2023
बिजनौर जिले में एक महिला ने अपने पति को जंजीरों में बांधकर कमरे में कैद कर दिया। इस बीच बेड़ियों में कैद पति तीन दिन तक भूखा-प्यासा तड़पता रहा।
पुलिस ने मंगलवार को बेड़ियां काटीं और उसे बंधनमुक्त कराया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
जिले के नूरपुर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद मार्ग स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे से मंगलवार को किसी व्यक्ति के कराहने की आवाज आई तो राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
शौहर पर जुल्म की इंतहा, बीवी की करतूत से हर कोई हैरान