चित्रकूट में दर्दनाक हादसा, छह लोगों की मौत, डोली से पहले उठीं अर्थियां
अमर उजाला
Sat, 9 July 2022
Image Credit : अमर उजाला
हादसा झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर भरतकूप के पास रौलीकल्याणपुर गांव में हुआ, जिसमें तेज रफ्तार पिकअप ने शादी वाले घर के बाहर बैठे आठ बरातियों को कुचल दिया।
Image Credit : अमर उजाला
हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
Image Credit : अमर उजाला
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों का इलाज जारी है, वहीं हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।
Image Credit : अमर उजाला
आर्थिक मदद की हुई घोषणा
घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को पचास हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।
Image Credit : अमर उजाला
बरात शुक्रवार को जारी गांव जिला बांदा से इलाके के रौली कल्याणपुर गांव में राजबहादुर रैदास के घर में आई थी।
Image Credit : अमर उजाला
सुबह विदाई की तैयारियों के समय कुछ बराती घर के बाहर खुले में बैठे थे, तभी बेकाबू पिकअप आठ बरातियों को रौंदते हुए पेड़ से टकराया और पलट गया।
Image Credit : अमर उजाला
हादसे के बाद पिकअप चालक रोहिता यादव निवासी अतर्रा को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।