अमर उजाला
Fri, 8 July 2022
निजी ट्यूशन शिक्षक दादा और दादी द्वारा पबजी खेलने से रोकने से खफा पौत्र ने उनके छह वर्षीय छात्र की हत्या कर शव को घर के शौचालय में छिपा दिया।
उसने दादा-दादी को जेल भिजवाने के इरादे से हत्या की थी। उसने वारदात को अपहरण की शक्ल देने का भी प्रयास किया था, ताकि दादा-दादी का नाम इसमें फंस सके।
उसने गांव के एक खेत में पत्र फेंककर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। लेकिन पुलिस ने लगभग 12 घंटे में ही शव बरामद कर वारदात का पर्दाफाश कर दिया।
आरोपी ने बताया कि बुधवार को दादा के पास ट्यूशन आ रहे छात्र के मुंह में उसने धोखे से गोंद डाल दिया था, जिससे वह शोर न मचा सके।
इसके बाद उसे शौचालय में ले गया और गला दबाकर मार डाला तथा शव को शौचालय में छिपा दिया।
आरोपी ने ये सब अपने दादा-दादी को जेल भिजवाने के लिए किया था, लेकिन पुलिस ने मामले का खुलासा कर उसपर ही मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना से गांव के सभी लोग हैरान हैं।
मानसून का मजा लेना है तो राजस्थान आइए