तेजी से फैल रहा आई फ्लू, इन शुरुआती लक्षणों से करें पहचान इन दिनों आंखों के संक्रमण (आई फ्लू) के मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। कुछ शुरुआती लक्षणों से इसकी पहचान की जा सकती है, जिससे इस बीमारी की समय रहते रोकथाम की जा सकती है। आंखों का लाल होना, उनमें काफी ज्यादा खुजली या जलन, दर्द, पानी आना और आंखों के आसपास सूजन होना आदि आई फ्लू के शुरुआती लक्षण हैं। आई फ्लू से बचने के लिए हाथों को धोते रहें, हाथ हर समय साफ रहने चाहिए और यह भी ध्यान रखें कि हाथ को आंख के पास नहीं ले जाएं। परिवार के कई लोग एक साथ बीमारी की चपेट में आ रहे हैं, ऐसे में डॉक्टरों की सलाह है कि आंखों में काजल न लगाएं। डॉक्टरों की सलाह है कि अगर कोई आई फ्लू की चपेट में आ जाता है तो वह खुद को परिवार के बाकी सदस्यों से एक-दो दिन के लिए अलग रख लें। संक्रमित होने पर ध्यान रखें आंखों को रगड़ें नहीं और व्यक्तिगत सामान जैसे ड्रॉप, रुमाल, तौलिया, आदि का आदान-प्रदान न करें। िा