भव्य स्वरूप लेने लगा है राममंदिर, मन मोह लेंगी तस्वीरें

अमर उजाला

Mon, 15 May 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

श्रीराममंदिर की छत पर पत्थर बिछाने का काम और तेज हो गया है

Image Credit : सोशल मीडिया
ट्रस्ट द्वारा बताया गया कि अब तक श्रीराममंदिर की छत का 40 फीसदी व राममंदिर के गर्भगृह यानि भूतल का 85 फीसदी काम पूरा हो चुका है
Image Credit : सोशल मीडिया

इसी साल अक्तूबर तक गर्भगृह का निर्माण पूरा कर लेने का लक्ष्य है, राममंदिर के भूतल का काम अब अंतिम दौर में पहुंच रहा है

Image Credit : सोशल मीडिया

मंदिर की दीवारें खड़ी होने के बाद पत्थर बिछाने का काम तेजी से चल रहा है

Image Credit : सोशल मीडिया

मंदिर के परिक्रमा पथ पर पत्थर बिछाने का काम पूरा होने के बाद अब गूढ़ी मंडप व कोली मंडप के ऊपर पत्थर बिछाए जा रहे हैं, पूरे मंदिर पर पत्थर बिछाने के बाद इन पत्थरों को आपस में जोड़ने का काम शुरू होगा

Image Credit : अमर उजाला

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने ट्विटर पर मंदिर के छतों पर की गई भव्य नक्काशी की फोटो जारी की है जो देश-दुनिया के भक्तों को मंदिर की दिव्यता से रूबरू करा रही है

Image Credit : सोशल मीडिया

सुहागरात के बाद घर में हुआ हंगामा, दुल्हन की हरकत से पूरा घर पानी-पानी

फाइल फोटो
Read Now