तस्वीरों में देखें में ब्रज की भव्य-दिव्य और अलौकिक होली मथुरा में इन दिनों लोगों का रोम-रोम होली के उत्सव में रंग गया है। रंगभरनी एकादशी पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होली का भव्य आयोजन किया गया। समारोह के आयोजन में ढोल और नगाड़ों की थाप पर देश-विदेश से आए श्रद्धालु इस कदर नाचे जैसे वह अपने कन्हैया के साथ ही थिरक रहे हों। चारों ओर अबीर-गुलाल और केसर मिश्रित रंगों की बारिश ने लोगों को विभोर कर दिया। कलाकारों ने राधा-कृष्ण की फूलों की होली का अद्भभुत दृश्य पेश किया गया। रंगारंग कार्यक्रम और गुलाल की होली का दौर थमने पर सजी संवरी हुरियारिनों ने हुरियारों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। समारोह के दौरान श्रीकृष्ण जन्मस्थान के अंदर श्रद्धालुओं को गेट संख्या एक तथा तीन पर जांच के बाद ही प्रवेश मिला। कार्यक्रम में भारत ही नहीं विदेशों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने होली का आनंद लिया, जिसमें इतालवी श्रद्धालुओं के एक दल ने देशी बैंड बाजों पर नत्य किया।