अमर उजाला
Tue, 11 April 2023
वाराणसी में बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव का सामान होटल से बाहर निकालने वाले मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है
वीडियो में होटल का मैनेजर तेजप्रताप के पैरों में गिरकर माफी मांग रहा है
खबरें हैं कि मंत्री तेजप्रताप यादव के सामने अर्काडिया होटल सरेंडर हो गया है
बिहार के मंत्री तेजप्रताप यादव अपने दोस्तों के साथ छह अप्रैल को वाराणसी आए थे
यहां सिगरा स्थित अर्काडिया होटल में कमरा नंबर 206 और 205 बुक किया था, सुबह ग्यारह बजे मंदिर और गंगा आरती के लिए निकले थे
सुबह होटल मैनेजमेंट ने आरोप लगाया था कि तेज बहादुर ने न तो पेमेंट की थी, न रूम की चाबी दी, न आईडी दिया, इसलिए हमें ये कदम उठाना पड़ा। अब सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो से चर्चाएं फिर से तेज हो गई हैं
पत्नी की करतूत से दंग रह जाएंगे आप, पति की हालत देख अफसर भी हैरान