जानिए कैसे रघुराज प्रताप सिंह बने बाहुबली राजा भैया?

अमर उजाला

Mon, 10 March 2025

Image Credit : ANI

प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट से 1993 में राजा भैया ने अपनी राजनीतिक पारी शुरू की थी। राजा भैया इस समय पत्नी भानवी से विवाद की वजह से चर्चा में हैं। 

Image Credit : ANI

26 वर्ष की उम्र में कुंडा से पहली बार राजा भैया निर्दलीय विधायक चुने गए थे। 

Image Credit : अमर उजाला

राजा भैया कार्यक्रम क्रियान्वयन, खेलकूद व युवा कल्याण, कारागार व खाद्य एवं रसद व स्टांप एवं निबंधन मंत्री भी रह चुके हैं।

Image Credit : Facebook/RRPSRaja

राजा भैया

2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा से लगातार आठवीं बार विधायक चुने गए।
Image Credit : Facebook/RRPSRaja

राजा भैया का नाम जोरदारी से चर्चा में तब आया जब 2002 में एक विधायक को धमकाने के मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने उन्हें गिरफ्तार करवा दिया था।

Image Credit : Facebook/RRPSRaja
राजा भैया की गिरफ्तारी के साथ ही उन पर और उनके पिता उदयप्रताप सिंह पर पोटा भी लगा दिया गया था।
Image Credit : Facebook/RRPSRaja

इस पूरे घटनाक्रम ने यूपी की सियासत को नए मोड़ पर ला दिया था और इसके बाद से राजा भैया का बसपा के प्रति रुख जग जाहिर है। 

Image Credit : Facebook/RRPSRaja
राजा भैया के जेल में रहते तमाम अफवाहें उड़ती रहती थीं, तभी चर्चा में आया कि राजा भैया ने तालाब में मगरमच्छ पाल रखे हैं। 
Image Credit : Facebook/RRPSRaja

एक टीवी इंटरव्यू के दौरान मगरमच्छ पालने की अफवाह को लेकर किए गए सवाल पर राजा भैया ने इसे महज अफवाह बताया था।

Image Credit : Facebook/RRPSRaja

शिवपुरी का माधव नेशनल पार्क बना माधव टाइगर रिजर्व

Amar ujala
Read Now