जानिए होली पर कैसा रहेगा मौसम का हाल दिल्ली और आसपास के इलाकों में होली पर मौसम बदलने वाला है, बारिश की भी संभावना है। मौसम में यह बदलाव होली पर इस बार नए पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते देखने को मिलेगा। हिमाचल प्रदेश में होली खेले जाने वाले दिन (14 मार्च) को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। उत्तर प्रदेश में वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार ने अगले तीन से चार दिनों तक पारा बढ़ने का अनुमान जताया है। उत्तर-पश्चिम भारत में 12 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मध्यप्रदेश में इसका असर दिखेगा, जिससे तापमान में गिरावट होगी। उत्तराखंड में 13 व 14 मार्च को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं। ef