अमर उजाला
Thu, 1 June 2023
लखीमपुर खीरी जनपद के कई गांवों में किसान भालू बनकर घूम रहे हैं। इन्हें देख बाहरी लोग हैरान रह जाते हैं।
ढखौरा, बाईकुआं, चपरताला, हैरमखेड़ा, रहजनियां, फरिया, पिपरिया आदि गांवों के किसान बंदरों से परेशान हैं।
बंदरों से फसल बचाने के लिए किसानों ने अनूठा तरीका अपनाया है। किसान भालू बनकर बंदरों को भगा रहे हैं।
यह उपाय काफी कारगर साबित हो रहा है। भालू की ड्रेस पहने किसानों को देख बंदर खेत के पास नहीं भटकते।
किसान नरेंद्र सिंह और लवलेश सिंह ने बताया कि गर्मियों में इस ड्रेस को पहनने में किसानों को बहुत कठिनाई होती है।
सारा ने खाई सड़कों पर चाट पकौड़ी, विक्की के साथ जमकर नाचीं