बुर्के में महिला ने ली बीयर, शख्स ने पूछा- क्या मजबूरी है तो युवती बोली बीयर ही तो ली

अमर उजाला

Mon, 12 June 2023

Image Credit : वीडियो ग्रैब
मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का है, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
Image Credit : वीडियो ग्रैब
वीडियो में एक शख्स बुर्का पहने युवती व उसकी सहेली को शराब के ठेके से बीयर खरीदने पर धमकाता नजर आ रहा है।
Image Credit : वीडियो ग्रैब

वह कह रहा है कि कुछ बात तो पता चले कि क्या मजबूरी है तो युवती कह रही है कि कोई मजबूरी नहीं है बीयर ही तो ली है।

Image Credit : वीडियो ग्रैब
इस पर शख्स कह रहा है कि तुम्हें सही नजर आ रहा है कि बीयर ही तो है, युवती कह रही है कि चलो अब नहीं खरीदेंगे, ऐसे पहरा न लगाओ।
Image Credit : वीडियो ग्रैब

शख्स कह रहा है कि मैं पहरा नहीं लगा रहा, मैं सब जानता हूं, मुसलमानों की हिंदुओं के सामने बेइज्जती हो रही है।

Image Credit : वीडियो ग्रैब
फिर शख्स महिला से कहता है कि दोनों को मार दूंगा, चाहे जेल जाना पड़े मुझे, पांच सात केस हैं मुझ पर, छह बार जेल जा चुका हूं।
Image Credit : वीडियो ग्रैब

वीडियो में एक शख्स मुस्लिम युवती को बीयर खरीदने पर सिर कलम करने की भी धमकी दे रहा है।

Image Credit : वीडियो ग्रैब

कबाड़ से बनी एक 'जन्नत'... देखी है आपने

फाइल
Read Now