बिग बॉस फेम को लगा तगड़ा झटका, कांग्रेस के एक्शन से हैरत में अर्चना
अमर उजाला
Wed, 4 October 2023
Image Credit : अमर उजाला
बिग बॉस से मशहूर हुईं कांग्रेस नेता अर्चना गौतम को पार्टी ने अनुशासनहीनता के कारण छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है।
Image Credit : सोशल मीडिया
कांग्रेस का कहना है कि अर्चना को अनुशासनहीनता के मामले में नोटिस दिया गया था, लेकिन छह माह बीत जाने के बावजूद उन्होंने नोटिस का जवाब नहीं दिया।
Image Credit : सोशल मीडिया
इसलिए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है।
Image Credit : सोशल मीडिया
उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले अर्चना गौतम और उनके पिता के साथ दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर धक्का-मुक्की का मामला सामने आया था।
Image Credit : सोशल मीडिया
टीवी कलाकार ने शुक्रवार दोपहर को पार्टी मुख्यालय में प्रवेश करने की कोशिश की थी।
Image Credit : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि वह संसद में महिला विधेयक पारित होने पर बधाई देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलना चाहती थीं।
Image Credit : सोशल मीडिया
अर्चना ने इस मामले में पार्टी कार्यकर्ताओं पर बदसलूकी का आरोप लगाया था।
Image Credit : सोशल मीडिया
इस घटना के अगले दिन शनिवार को यूपी कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निलंबित कर दिया।
Image Credit : अमर उजाला
अर्चना 2022 में मेरठ से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं।