फसल बागपत की, काटकर ले गए हरियाणा के किसान, बड़ा पेचीदा है मामला

अमर उजाला

Sun, 9 April 2023

Image Credit : अमर उजाला

This browser does not support the video element.

बागपत के टांडा गांव में अनोखा मामला सामने आया है, जिससे यूपी और हरियाणा के किसानों में तनातनी बढ़ गई है।

Video Credit : अमर उजाला

This browser does not support the video element.

बागपत के किसानों की करीब 500 बीघा गेहूं की फसल को हरियाणा के किसान जबरन काटकर ले गए।

Video Credit : अमर उजाला

This browser does not support the video element.

दरअसल, बागपत के टांडा गांव के 50 किसानों की यमुना खादर में जमीन है, जिसमें किसानों की गेहूं की फसल खड़ी थी।

Video Credit : अमर उजाला

This browser does not support the video element.

फसल पक चुकी थी और किसान इसे काटने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन इससे पहले ही हरियाणा के किसान फसल काटकर ले गए।

Video Credit : अमर उजाला

This browser does not support the video element.

दरअसल, बागपत के यमुना खादर में किसानों के बीच सीमा विवाद चल रहा है। हरियाणा के किसान फोर्स के साथ अपनी फसल काटने पहुंचे थे।

Video Credit : अमर उजाला

This browser does not support the video element.

हरियाणा के किसानों ने करीब 1500 बीघा गेहूं की फसल की कटाई की, जिसमें करीब 500 बीघा टांडा के किसानों की फसल भी काट डाली।

Video Credit : अमर उजाला

This browser does not support the video element.

बागपत के किसानों में इससे रोष फैल गया। उनका आरोप है कि हरियाणा पुलिस ने उन्हें जेल भिजवाने की धमकी भी दी और जमीन की पैमाइश करके कब्जे का प्रयास भी किया।

Video Credit : अमर उजाला

This browser does not support the video element.

वहीं अब जबरन गेहूं कटाई को लेकर हरियाणा व यूपी के किसानों में तनातनी है जिससे बड़ा बवाल हो सकता है।

Video Credit : अमर उजाला

समर का खुलासा, मुंबई-वाराणसी के दो युवक आकांक्षा के थे बेहद करीब

सोशल मीडिया
Read Now