खाकी ने किया ऐसा कांड: रातभर गिड़गिड़ाती रही युवती, नहीं पसीजा किसी अफसर का दिल

अमर उजाला

Thu, 28 September 2023

Image Credit : अमर उजाला

यूपी पुलिस का एक नया कांड सामने आया है। मेरठ पुलिस ने एक शिक्षक को फंसाने के लिए उसकी बाइक में तमंचा रखा दिया। 

Image Credit : अमर उजाला

इसके बाद पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने विरोध किया तो पुलिस ने उनको भी धमका दिया।

Image Credit : अमर उजाला

वहीं, आरोप है कि शिक्षक की बहन शिकायत लेकर थाने पहुंची तो उसे धक्का देकर भगा दिया गया। इसके बाद वह आईजी ऑफिस पहुंची और रातभर गिड़गिड़ाती रही लेकिन, कोई अधिकारी नहीं मिला।

Image Credit : अमर उजाला
परिजनों ने आरोप लगाया कि खरखौदा पुलिस ने उनके बेटे को अवैध रूप से हिरासत में लेकर थाने में बैठाए रखा, जबकि एक सिपाही ने उसकी बाइक में तमंचा रख दिया। 
Image Credit : अमर उजाला

सिपाही द्वारा बाइक में तमंचा रखने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Image Credit : अमर उजाला

वहीं, आईजी नचिकेता झा के आदेश पर मामले में जांच के बाद एसएसपी ने दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इस मामले के बाद मेरठ पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है।

Image Credit : अमर उजाला

टेराकोटा: देश विदेशों में हो रही मांग, मूर्तियों की मची है धूम

अमर उजाला।
Read Now