अमर उजाला
Mon, 10 April 2023
This browser does not support the video element.
श्रद्धालुओं ने गुरु का गुणगान किया और सेवा कार्य किए। कीर्तन में गतका दल के युवाओं ने हैरतंगेज करतब दिखाए।
This browser does not support the video element.
नगर कीर्तन में सबसे आगे खालसायी नंगाड़ा बजा रहे थे। गुरु के पंच सिख निशान साहिब खालसायी ध्वज लेकर चल रहे थे। नगर कीर्तन में गुरु ग्रंथ साहिब जी को सुंदर ढंग से सजाया गया।
This browser does not support the video element.
बालक-बालिकाएं भी धार्मिक धुनों पर गुरु का बखान करते हुए आगे बढ़ते रहे। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी चरनप्रीत सिंह और ग्रंथी भाई किशन पाल सिंह चंवर झुला रहे थे। अंत में प्रसाद सेवा दी गई।
This browser does not support the video element.
उपाध्यक्ष रणजीत सिंह जस्सल ने कहा कि गुरु अंगद देव जी महान समाज सुधारक रहे। वह शांति की मूर्ति थे और गुरु तेग बहादुर जी त्याग भावना से भरपूर रहे। खालसा पंथ का सृजन कर अत्याचार एवं अन्याय के विरुद्ध जूझने की शिक्षा दी।
This browser does not support the video element.
नगर कीर्तन देवपुरी से शुरू होकर रेलवे रोड, केसरगंज, जली कोठी, रोडवेज, गुरुद्वारा माता सीता, सदर बाजार, घंटाघर, आबूलेन, बेगमपुल, खूनी पुल होकर गुरुद्वारा थापरनगर में समाप्त हुआ।
जानिए आखिर क्यों यूपी के बाहुबली राजा भैया पत्नी भानवी को दे रहे तलाक?