जहां हुआ गैंगस्टर संजीव जीवा का मर्डर, देखें उसी कोर्ट के अंदर की तस्वीरें

अमर उजाला

Wed, 7 June 2023

Image Credit : अमर उजाला
लखनऊ के कोर्ट में बुधवार को अज्ञात बदमाशों ने गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग के दौरान एक बच्ची को भी गोली लगी है। 
Image Credit : अमर उजाला

बताया गया कि हत्यारा वकील की ड्रेस में था। उसकी पहचान विजय यादव पुत्र श्यामा यादव निवासी केराकत जिला जौनपुर के रूप में हुई है। 

Image Credit : अमर उजाला

पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। हमले में एक सिपाही लाल मोहम्मद भी घायल हुआ है। 

Image Credit : अमर उजाला

बताया गया कि हमले में घायल डेढ़ साल की बच्ची को बलरामपुर अस्पताल भेज दिया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

Image Credit : अमर उजाला

हमलावर वकील की ड्रेस में थे और कोर्ट परिसर के बाहर वारदात को अंजाम दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। 

Image Credit : अमर उजाला

गैंगस्टर संजीव पूर्वांचल के भाजपा विधायक ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या के मामले में आरोपी था। 

Image Credit : अमर उजाला

मुख्तार अंसारी का राइट हैंड संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा का पश्चिमी यूपी में बड़ा खौफ था। 

Image Credit : अमर उजाला
बताया गया कि मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद से वह बड़ा डॉन बनना चाहता था। 
Image Credit : अमर उजाला

पश्चिमी यूपी में संजीव जीवा का ऐसा खौफ था कि लोग उसके नाम ही कांपते थे। वह फिलहाल जेल के अंदर सजा काट रहा था लेकिन, उसके नाम भी लोग कांपते थे।

Image Credit : अमर उजाला

उत्तराखंड की इस खास कला की चित्रकारी से सजी भारत के नए संसद भवन की दीवारें

अमर उजाला
Read Now