पति का छूटा साथ, प्रेमी संग भी नहीं बनी बात, आखिर में रीमा को मिली खौफनाक मौत

अमर उजाला

Wed, 5 July 2023

Image Credit : अमर उजाला
सरधना के खिर्वा नौआबाद में रीमा की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार अवैध संबंधों के चलते रीमा की हत्या की गई थी। वह सवा माह की गर्भवती थी।
Image Credit : अमर उजाला
रीमा की हत्या उसके प्रेमी आदेश ने चार दोस्तों के साथ मिलकर की थी। गर्भवती होने के बाद रीमा अपने बच्चे को बचाने के लिए आदेश पर शादी का दबाव बना रही थी।
Image Credit : अमर उजाला
प्रेमी आदेश ने रीमा को रास्ते से हटाने के लिए उसको मारने की प्लानिंग कर ली। उसने रीमा को फोन कर जंगल में बुलाया और दोस्तों के साथ मिलकर मार डाला।

 

Image Credit : अमर उजाला
पुलिस ने प्रेमी आदेश और उसके चार दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। सरधना के खिर्वा नौआबाद गांव के जंगल में दो दिन पहले रीमा का शव मिला था।
Image Credit : अमर उजाला
रीमा के मोबाइल की कॉल डिटेल से सामने आया कि गांव के ही प्रेमी आदेश ने उसे जंगल में मिलने बुलाया था। जहां चार दोस्तों के साथ मिलकर उसे मार डाला।
Image Credit : अमर उजाला
रीमा हाथ जोड़कर मिन्नतें करती रही कि उसका क्या कसूर? उसने तो सच्चा प्रेम किया था। उसके पेट में पल रहे बच्चे को तो बख्श दो।
Image Credit : अमर उजाला
इतने पर भी प्रेमी का दिल नहीं पसीजा और उसने चार दोस्तों के साथ मिलकर रीमा को मौत के घाट उतार दिया।
Image Credit : अमर उजाला

स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी 'संजीवनी' है ये पहाड़ी फलों का राजा

सोशल मीडिया
Read Now