शौहर पर जुल्म की इंतहा, बीवी की करतूत से हर कोई हैरान

अमर उजाला

Tue, 11 April 2023

Image Credit : अमर उजाला
पतियों द्वारा पत्नियों पर जुल्मों की खबरें अक्सर आती हैं, लेकिन अब पतियों को भी पत्नियों के जुल्मों का शिकार होना पड़ रहा है।
Image Credit : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में नूरपुर थाना क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अस्पताल के संचालक पति को जंजीरों से बांधकर घर के एक कमरे में कैद कर दिया।
Image Credit : अमर उजाला
बेड़ियों में कैद पति तीन दिन तक पति भूख-प्यास से तड़पता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेड़ियां काटी और उसे बंधनमुक्त कराया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। 
Image Credit : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि पीड़ित पति हाशिम व उसकी पत्नी आफरीन के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। 
Image Credit : अमर उजाला
हाशिम की पहली पत्नी की मौत हो गई थी जिसके बाद आफरीन से दूसरी शादी की थी। शादी के बाद से ही दोनों में विवाद रहने लगा। तीन दिन पहले आफरीन ने पति को मारपीट कर कमरे में कैद कर दिया।
Image Credit : अमर उजाला

देश की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More

उफ्फ! ये तस्वीरें कर देंगी भावुक, हर हाल में आरिफ के पास आना चाह रहा सारस

अमर उजाला
Read Now