हत्या से भड़का आक्रोश, जला दिए आरोपियों के घर, शहर में तनाव बरकरार
अमर उजाला
Mon, 10 April 2023
Image Credit : अमर उजाला
मेरठ में मवाना क्षेत्र के पलड़ा गांव में बाइक सवार दो हमलावरों ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विशु को गोलियों से भून डाला। परिजन उसे लेकर मवाना सीएचसी में पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Image Credit : amar ujala
इसके बाद ग्रामीणों ने शव को मवाना-हस्तिनापुर रोड पर थाने के तिराहे पर रखकर जाम लगा दिया।
Image Credit : अमर उजाला
होली पर हुआ था झगड़ा
परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हत्यारोपी दूसरे समुदाय के हैं। होली पर झगड़ा हुआ था। तब से रंजिश चल रही है।
Image Credit : अमर उजाला
हंगामे का पता चलने पर एसएसपी रोहित सजवाण, एसपी देहात कमलेश बहादुर, एसपी क्राइम समेत कई थानों की फोर्स पहुंची।
Image Credit : अमर उजाला
वहीं, ग्रामीणों ने दूसरे समुदाय के एक युवक की स्कूटी में तोड़फोड़ कर दी। आईजी नचिकेता झा ने भी देर रात गांव में पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
Image Credit : अमर उजाला
उन्होंने थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों की लापरवाही पर जांच के निर्देश दिए। मामले में पलड़ा गांव के प्रधान गजेंद्र समेत दूसरे समुदाय के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पांच घंटे बाद जाम खोला गया।
Image Credit : अमर उजाला
पलड़ा गांव निवासी 24 वर्षीय विशु मवाना में कोचिंग करता था। रविवार शाम करीब छह बजे वह अपने चचेरे भाई मनीष के साथ गांव के ही प्राइमरी स्कूल के मैदान में खेलने के लिए चला गया।
Image Credit : अमर उजाला
बताया गया कि दोनों दीवार पर बैठे थे। तभी बाइक सवार नकाबपोश हमलावर आए। उन्होंने विशु पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और फरार हो गए।
Image Credit : अमर उजाला
गांव मे ंजुटी भीड़
परिजन घायल को मवाना सीएचसी लेकर गए। यहां विशु की मौत के बाद शाम करीब सात बजे भीड़ जुट गई।
Image Credit : अमर उजाला
देहरादून की इस नाई की दुकान का नाम खींच रहा सबका ध्यान, वजह जान सब हैरान