उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, नहीं रहे फूल से बच्चे, भावुक कर देंगी ये तस्वीरें

अमर उजाला

Wed, 12 July 2023

Image Credit : अमर उजाला

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे ने 72 साल के किसान जयपाल यादव को जिंदगी भर का गम दे दिया। जब तक सांसें हैं तब तक शायद वे इस मनहूस दिन को नहीं भूल पाएंगे।

Image Credit : अमर उजाला

बस चालक की गलती ने उनके हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। मझले बेटे नरेंद्र का पूरा परिवार खत्म हो गया। छोटे बेटे धर्मेंद्र की पत्नी और बेटी की मौत हो गई।

Image Credit : अमर उजाला

मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव निवासी जयपाल यादव के घर पर सोमवार रात को खुशियों का डेरा था।

Image Credit : अमर उजाला
जयपाल के बड़े बेटे नरेंद्र, बहू अनीता, पोते दीपांशु, हिमांशु और दूसरे बेटे धर्मेंद्र, बहू बबीता, पोता कार्तिक और पोती वंशिका सभी के सुबह खाटूश्याम जी के दर्शन के लिए जाने की पूरी तैयारियां हो गईं थी।
Image Credit : अमर उजाला

मंगलवार सुबह करीब तीन बजे परिवार के आठ सदस्य महिंद्रा गाड़ी से राजस्थान के लिए निकल गए। 

Image Credit : अमर उजाला

बताया गया कि गुरुग्राम से नरेंद्र और धर्मेंद्र को अपनी बहन माया को भी साथ लेना था। लेकिन बहन के यहां पहुंचने से पहले ही हादसा हो गया। 

Image Credit : अमर उजाला

मनहूस खबर गांव पहुंची तो शुरू में किसी की हिम्मत जयपाल यादव को बताने की नहीं हुई कि इतना बड़ा हादसा हो गया।

Image Credit : अमर उजाला

सूचना मिलने पर गांव से बड़े भाई गए गाजियाबाद
नरेंद्र और धर्मेंद्र के बड़े भाई जितेंद्र यादव हादसे की जानकारी होते ही गाजियाबाद रवाना हो गए। हादसे की सूचना के बाद लोगों का घर आना-जाना शुरू हो गया। 

Image Credit : अमर उजाला

दोपहर को जयपाल यादव को आभास हो गया कि कुछ बड़ा हो गया है। लोगों ने उन्हें जानकारी दी तो मृतकों के नाम सुनते-सुनते वे बदहवास हो गए। 

Image Credit : अमर उजाला
बस यही कहते रहे कि मेरा तो सबकुछ उजड़ गया। ये क्या हो गया। बड़े बेटे जितेंद्र की पत्नी ऊषा रो-रोकर बेहोश हो गई। वह बार-बार यही कहती रहीं कि दोनों देवरानी चली गईं, तीनों फूल से बच्चे नहीं रहे।
Image Credit : अमर उजाला

गांव के लोगों का कहना था कि बस ड्राइवर ने गलत साइड से टक्कर मारकर हंसते खेलते परिवार को उजाड़ दिया।

Image Credit : अमर उजाला

इन योगासनों से 40 की उम्र के बाद भी रहेंगे जवान

istock
Read Now