हाथ जोड़कर मांगती रही जिंदगी की भीख, पर नहीं आया किसी को तरस, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम
अमर उजाला
Sat, 1 July 2023
Image Credit : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में भोपा क्षेत्र के गांव गादला में हुई सनसनीखेज वारदात से लोग सहम गए। गादला की इस खूनी वारदात में कई राज छिपे हैं।
Image Credit : अमर उजाला
बताया गया कि शादी से नाखुश दंपती बिचौलिए की हत्या करने गादला गांव पहुंचे थे। इस दौरान बिचौलिया घर पर नहीं मिला।
Image Credit : अमर उजाला
वहीं, सद्दाम के नहीं मिलने पर पति-पत्नी ने गोली चला दी। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
Image Credit : अमर उजाला
इसके बाद ग्रामीणों को पीछे आता देख नसीम ने पहले अपनी पत्नी तमन्ना के सीने में गोली मारी और फिर अपनी कनपटी में गोली मारी। नसीम की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन तमन्ना करीब आधे घंटे तक तड़पती रही।
Image Credit : अमर उजाला
भीड़ में से कुछ लोगों ने उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
Image Credit : अमर उजाला
मदद के लिए तमन्ना ने हाथ भी जोड़े, लेकिन कोई बचाने के लिए आगे नहीं आया।