अब कन्या सुमंगला योजना में 25000 और बेटी के जन्म पर मिलेंगे पांच हजार मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में 15 से बढ़ाकर 25 हजार की धनराशि कर दी गई है बेटी के जन्म पर अब दो की जगह पांच हजार रुपये मिलेंगे एक वर्ष के सभी टीकाकरण पूरे होने पर 1000 रुपये की जगह 2000 मिलेंगे कक्षा एक में प्रवेश पर दो हजार की जगह तीन हजार मिलेंगे कक्षा छह में प्रवेश पर 2000 रुपये की जगह अब 3000 रुपये मिलेंगे कक्षा नौ में प्रवेश पर 3000 रुपये की जगह अब 5000 रुपये मिलेंगे 12वीं पास कर स्नातक में प्रवेश लेने पर पांच की जगह सात हजार मिलेंगे, बढ़ी राशि एक अप्रैल से लागू होगी कन्या सुमंगला योजना