सुरसती जिंदा हैं... छह साल से सुबूत लेकर भटक रहीं, अफसरों को यकीन नहीं हो रहा !

अमर उजाला

Sun, 9 April 2023

Image Credit : अमर उजाला
पीलीभीत में समाज कल्याण विभाग का अजब कारनामा सामने आया है। विभाग ने साल 2017 में बुजुर्ग सुरसती को मृत दर्शाते हुए उनकी पेंशन बंद कर दी।
Image Credit : सोशल मीडिया

समाज कल्याण विभाग की रिपोर्ट के बाद उनका बैंक खाता बंद भी कर दिया गया, जिससे वह खाते में जमा रुपये भी नहीं निकाल पा रहीं। 

Image Credit : अमर उजाला

सुरसती खुद के जिंदा होने के सुबूत लेकर छह साल से भटक रही हैं, लेकिन अभी तक उसकी कोई सुनवाई नहीं हो सकी।

Image Credit : अमर उजाला

उन्होंने कहा, 'विकास भवन के भी काफी चक्कर काटे। किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। अब दफ्तरों के चक्कर काटते काटते थक गई हूं।

Image Credit : अमर उजाला

This browser does not support the video element.

सुरसती ने कहा कि पेंशन न आए लेकिन उसका खाता तो खुलवा दिया जाए, गन्ने के भुगतान के रुपये खाते में पड़े हैं, उसे निकालना है।

Video Credit :

जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन वर्मा ने बताया कि मामला 2017 का है और इसकी उनको जानकारी नहीं है। इसे दिखवाया जा रहा है। 

Image Credit : अमर उजाला

रात में पत्नी की करतूत से पति बेसुध, ससुर के उड़े होश

फाइल फोटो
Read Now