भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर का दुश्मन कौन? हमले की गवाही दे रहीं ये तस्वीरें
अमर उजाला
Thu, 29 June 2023
Image Credit : अमर उजाला
भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर बुधवार शाम जानलेवा हमला हुआ।
Image Credit : अमर उजाला
कहा जा रहा है कि फायरिंग करने वाले कारसवार हमलावरों को पकड़ लिया गया है और कार भी बरामद हो गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं।
Image Credit : अमर उजाला
चंद्रशेखर देवबंद की गांधी कॉलोनी से तेरहवीं के कार्यक्रम से अपनी फॉर्च्यूनर कार से लौट रहे थे। इसी दौरान उन पर फायरिंग कर हमलावर फरार हो गए।
Image Credit : अमर उजाला
फ्लाईओवर के नीचे यूनियन तिराहे के पास कार सवार बदमाशों ने उनपर चार राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली उनकी कमर को छूती हुई निकली।
Image Credit : अमर उजाला
चंद्रशेखर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार को भी जिला अस्पताल में भर्ती चंद्रशेखर का हाल जानने के लिए भाजपा व आसपा समर्थकों का तांता लगा रहा। उनकी हालत बेहतर बताई जा रही है।