चंद्रशेखर का हालचाल जानने पहुंचे ये दिग्गज चेहरे, पढ़ें- पहलवान साक्षी मलिक का बड़ा बयान
अमर उजाला
Fri, 30 June 2023
Image Credit : अमर उजाला
आजाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर का हालचाल जानने के लिए अंतरराष्ट्रीय पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया ने उनसे मुलाकात की।
Image Credit : अमर उजाला
इसके अलावा सत्ता और विपक्ष के जनप्रतिनिधियों का भी तांता लगा रहा। गुरुवार को पूरे दिन अस्पताल परिसर व आसपास में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं की भीड़ रही।
Image Credit : अमर उजाला
चंद्रशेखर ने साक्षी मलिक से पूछा कि आपका आंदोलन खत्म हो गया है। इस पर साक्षी मलिक ने बताया कि वह अब अदालत में अपनी लड़ाई लड़ेंगे।
Image Credit : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय पहलवान साक्षी मलिक ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हमारे भाई हैं। वह एक बहुत अच्छे इंसान हैं। हमेशा सच का साथ देते हैं।
Image Credit : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि पहलवानों के आंदोलन में भी उन्होंने हमारा साथ दिया।
Image Credit : अमर उजाला
वहीं, मुजफ्फरनगर के खतौली विधायक मदन भैया और मीरापुर विधायक चंदन चौहान व पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने भी चंद्रशेखर का हालचाल जाना।
Image Credit : अमर उजाला
भाजपा विधायक राजीव गुंबर, देवेंद्र निम, महापौर डॉ. अजय कुमार, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, नरेश धनगर ने भी चंद्रशेखर से मुलाकात की।
Image Credit : अमर उजाला
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल व प्रदेश महासचिव विदित चौधरी ने भी चंद्रशेखर से मुलाकात की।
Image Credit : अमर उजाला
शहीद रोशन सिंह की प्रपौत्री सरिता ने बदलवाया जेंडर, अब नई पहचान शरद सिंह