अमर उजाला
Sun, 28 May 2023
खुटार नगर पंचायत अध्यक्ष मैना देवी के शपथ ग्रहण के बाद ही उनके कार्यालय का एक फोटो चर्चा में है।
शाहजहांपुर जनपद में खुटार नगर पंचायत का अध्यक्ष पद इस बार अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित था।
मैना देवी निर्दलीय चुनाव लड़ी थीं। पूर्व चेयरमैन केबी सिंह के भतीजे रवि सिंह ने चुनाव लड़ाने में मदद की थी।
शपथ लेने के बाद मैना देवी नगर पंचायत कार्यालय पहुंचीं तो वहां का एक फोटो वायरल हो गया।
फोटो में समर्थक रवि सिंह अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं, जबकि मैना देवी दूसरी कुर्सी पर बैठीं हैं।
यह है वीरों का कॉलेज, 13 छात्र देश पर बलिदान, 120 से अधिक सरहद पर डटे