अमर उजाला
Tue, 11 April 2023
शामली में बाबरी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में पुलिसकर्मी के घर बदमाशों ने डकैती डाली। बदमाशों ने सिपाही की भांजी को गन प्वाइंट पर लेकर नकदी व जेवरात लूट लिए।
बदमाशों ने पुलिसकर्मी की मां और बहन को बंधक बनाकर मारपीट की। पुलिसकर्मी की मां की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
खानपुर निवासी अमर सिंह पुत्र सौराज सिंह यूपी पुलिस में सिपाही है। फिलहाल उसकी तैनाती बरेली में है।
सोमवार रात निर्माणाधीन घर में उसकी मां रामबीरी, बहन अंशु और उसकी छह माह की बेटी आयरा घर में सो रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
नगर निकाय चुनाव: नामांकन से मतदान तक की जानें अहम तारीखें