कहीं आप भी सरसों के धोखे जहरीले भटकटैया के तेल का नहीं कर रहे सेवन
अमर उजाला
Fri, 3 March 2023
Image Credit : Wiki
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ड्रॉप्सी से तीन लोगों की मौत मामले में घरेलू सरसों के तेल में भटकटैया (आर्जीमोन) के बीज का अंश मिला है।
Image Credit : Wiki
प्रयागराज में ड्रॉप्सी (एक प्रकार का रोग) से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत का मामला लखनऊ पहुंचा तो हलचल मच गई।
Image Credit : सोशल मीडिया
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सक्रिय हुआ और प्रयागराज की सहायक आयुक्त (खाद्य) ममता चौधरी से रिपोर्ट तलब की।
Image Credit : Wiki
रिपोर्ट में बताया गया है कि परिजनों ने खेत में तैयार सरसों की पेराई कराई थी, वे उसी तेल का प्रयोग करते रहे हैं। लेकिन, घर में रखे तेल की जांच हुई तो उसमें आर्जीमोन मिला।
Image Credit : सोशल मीडिया
क्या है भटकटैया
इस पौधे को भटकटैया व भरभंडा भी कहते हैं, जिसका बीज सरसों के बीज की तरह होता है।
Image Credit : सोशल मीडिया
भटकटैया (आर्जीमोन) या भरभंडा की मिलावट वाला सरसों का तेल खाने से ड्रॉप्सी बीमारी होती है।
Image Credit : सोशल मीडिया
केजीएमयू के डॉ. अनिल गंगवार के मुताबिक, ड्रॉप्सी में हाथ-पैर फूल जाते हैं, शरीर पर चकत्ते पड़ते हैं और लिवर प्रभावित होने से कई बार मरीज की मौत हो जाती है।