ये हैं सपा के मेयर पद के 9 उम्मीदवार, एक तो है 'हीरोइन'

अमर उजाला

Thu, 13 April 2023

Image Credit : अमर उजाला

गोरखपुर से अभिनेत्री काजल निषाद को मैदान में उतारा गया है। वह लापतागंज सीरियल में काम कर चुकी हैं।
Image Credit : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी ने यूपी निकाय चुनाव 2023 के मेयर पद के लिए 9 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। लखनऊ से सपा नेता रमेश दीक्षित की पत्नी बंदना मिश्रा उम्मीदवार हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया

समाजवादी पार्टी ने अर्चना वर्मा को शाहजहांपुर से प्रत्याशी बनाया है।
Image Credit : अमर उजाला

कानपुर से विधायक अमिताभ बाजपेयी की पत्नी वंदना बाजपेयी को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया गया है।

Image Credit : सोशल मीडिया
मेरठ से सपा ने सीमा प्रधान को मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है।
Image Credit : अमर उजाला

मशरूर फातिमा को सपा ने फिरोजाबाद से मैदान में उतारा है।

Image Credit : अमर उजाला

अयोध्या से डॉ. आशीष पांडेय को महापौर पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है।

Image Credit : अमर उजाला

बसपा छोड़ सपा में शामिल हुए अजय श्रीवास्तव को पार्टी ने प्रयागराज से महापौर प्रत्याशी बनाया है। 

Image Credit : अमर उजाला

झांसी से सपा ने सतीश जतारिया को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इससे पहले पार्टी ने यहां से रघुवीर चौधरी को प्रत्याशी बनाया था। 12 घंटे बाद ही प्रत्याशी बदलने के इस फैसले से स्थानीय नेता भी हैरान हैं।

Image Credit : अमर उजाला

अतीक का बेटा असद एनकाउंटर में ढेर, माफिया बोला- सब मेरी वजह से हुआ

अमर उजाला
Read Now