आकांक्षा दुबे: दुपट्टे का फंदा, शव ऐसे मिला जैसे बेड पर बैठी हो

अमर उजाला

Mon, 27 March 2023

Image Credit : अमर उजाला

भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे (25) रविवार को वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र के बुद्धा सिटी कॉलोनी स्थित एक होटल के कमरा नंबर 105 में मृत मिलीं।

Image Credit : अमर उजाला

वह अपने बेड पर बैठी हुई थीं और उनके गले पर पंखे के हुक के सहारे दुपट्टे का फंदा था।

 
Image Credit : अमर उजाला

कमरे से शराब की खुली बोतल, सिगरेट के पैकेट, ग्लास और मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

 

Image Credit : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। आशंका जताई गई है कि अवसादग्रस्त होकर आकांक्षा ने आत्महत्या की है।

Image Credit : अमर उजाला

भहोही जिले के चौरी बाजार क्षेत्र के बरदहां गांव के निवासी छोटेलाल दुबे परिवार के साथ एक अरसे से मुंबई में रह कर व्यवसाय करते हैं।

Image Credit : अमर उजाला

छोटेलाल दुबे के तीन बच्चों में दूसरे नंबर की आकांक्षा ने मॉडलिंग से भोजपुरी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश किया था। फिल्म लायक हूं मैं नालायक नहीं की शूटिंग के लिए वह 23 मार्च को वाराणसी आई थीं।

Image Credit : अमर उजाला

धार्मिक नगरी उज्जैन के प्रसिद्ध देवी मंदिर

सोशल मीडिया
Read Now