अमर उजाला
Mon, 19 September 2022
19 दिनों तक शांत रहने के बाद गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ाव शुरू हो गया है
रविवार की देर शाम तक गंगा के बढ़ाव की रफ्तार 8 सेंटीमीटर प्रतिघंटे जबकि सोमवार सुबह रफ्तार पांच सेंटीमीटर प्रतिघंटे है
गंगा के बढ़ाव के कारण घाटों का आपसी संपर्क फिर से टूट गया है
मणिकर्णिका एवं हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह की परेशानियां फिर से बढ़ गई हैं
दशाश्वमेध से शीतला घाट की ओर जाने वाला रास्ता पानी में डूब गया है
लाली घाट और हरिश्चंद्र घाट के बीच का मार्ग भी पानी के कारण बंद हो गया
हरिश्चंद्र घाट पर पानी चरण पादुका स्थल के आगे तक आ चुका था, जबकि बाबा मशाननाथ का आधा मंदिर अब भी जलमग्न है
गंगा तट और घाट किनारे रहने वालों की चिंताएं फिर से बढ़ गई हैं
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार जलस्तर में अभी वृद्धि के संकेत हैं, सोमवार सुबह आठ बजे जलस्तर 65.20 मीटर पहुंच गया
उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त, बाढ़ सा मंजर, देखें तस्वीरें