अमर उजाला
Wed, 12 April 2023
राजनीति का केंद्र बन चुका सारस करीब 27 दिन बाद अपने दोस्त आरिफ से मिला
अब उनके मिलन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है और भाजपा सांसद वरुण गांधी तक इसे देखकर भावविभोर हो गए
वरुण गांधी ने तो ट्वीट तक कर डाला और गुजारिश की है कि आरिफ और सारस की दोस्ती खास है, इन दोनों दोस्तों को एक कर देना चाहिए
वरुण गांधी ने ये वीडियो ट्वीट किया और लिखा कि सारस और आरिफ की कहानी खास है, एक दूसरे को सामने पा कर इन दोनों दोस्तों की खुशी बता रही है कि इनका प्रेम कितना निश्छल और पवित्र है
वरुण ने आगे लिखा, यह खूबसूरत जीव स्वच्छंद आकाश में उड़ने के लिए बना है, पिंजरे में रहने के लिए नहीं। उसे उसका आसमान, उसकी आजादी और उसका मित्र वापिस लौटा दीजिए
मुठभेड़ में ढाई लाख का इनामी बदमाश ढेर, सुर्खियों में इस जिले की पुलिस