कौन हैं एकता कौशिक, यूपी के इस नेता से नजदीकियों की वजह से चर्चा में कैबिनेट मंत्री रहे आजम खां के ठिकानों के साथ-साथ आयकर विभाग की टीम ने जीडीए के पूर्व अवर अभियंता की पुत्रवधू एकता कौशिक के घर पर भी छापा मारा। एकता कौशिक के घर पर आयकर विभाग के छापे की कार्रवाई चार दिन में पूरी हो सकी। एकता कौशिक आजम खां के बेटे अदीब के साथ पढ़ी थीं और वहीं से वह इस परिवार के नजदीक आ गई थीं। आजम की बीमारी के दौरान भी एकता कौशिक उनसे मिलने कई बार गई थीं। जौहर अली ट्रस्ट के कामकाज में भी एकता का काफी हस्तक्षेप है। कहा ये भी जाता है कि आजम खां उन्हें अपनी मुंहबोली बेटी कहते हैं। एकता कौशिक के घर आयकर छापा पड़ने के बारे में सवाल पूछे जाने पर आजम खां ने कहा कि वह उनकी बेटी जैसी हैं। एक माह में ही एकता कौशिक और उनके परिवार के सदस्यों ने तीन महंगी और लग्जरी कार खरीदी हैं। ुा