बोरिस जॉनसन का विवादों से पुराना नाता, अवैध रिश्ते के भी लगे आरोप

अमर उजाला

Mon, 11 July 2022

Image Credit : अमर उजाला
ब्रिटेन में पिछले करीब छह महीनों से सियासी उथल-पुथल का दौर जारी है। इसकी वजह कोई और नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ही रहे हैं। उनके नेता बनने से पहले की पेशेवर जिंदगी में भी जॉनसन पर कई आरोप लगे हैं।
 
Image Credit : Social Media

आइए जानते हैं कि वे कौन से विवाद रहे, जिनकी वजह से बोरिस जॉनसन का शुरुआती करियर दागदार बना रहा...
 

Image Credit : twitter.com/BorisJohnson

बोरिस जॉनसन ने 'द टाइम्स' अखबार में नौकरी शुरू की। इस अखबार के लिए लिखे गए एक लेख में जॉनसन ने गलत तरह से अपने कथन को इतिहासकार कॉलिन लुकास से जोड़ दिया था। जिसके बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया था।
 

Image Credit : सोशल मीडिया
पत्रकार रहते हुए उनके कई पत्रकार साथियों ने उनपर आरोप लगाया कि जॉनसन के लेख काफी झूठ से भरे और बहकाने वाले होते हैं, जिससे वे यूरोपीय संघ को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। 
 
Image Credit : ANI

2019 में द टाइम्स के एक लेख में पत्रकार शार्लोट एडवर्डेस ने लिखा था कि 1999 में बोरिस जॉनसन ने द स्पेक्टेटर के दफ्तर में लंच के दौरान उन्हें गलत तरह से छुआ था। 
 

Image Credit : Social Media

जॉनसन ने शादीशुदा रहते हुए हेलेन मैकइनटाइर नाम की महिला के साथ संबंध रखे और पिता भी बने। इन आरोपों से जॉनसन ने कभी भी इनकार नहीं किया। 
 

Image Credit : Social Media

कंजर्वेटिव पार्टी के नेता रहते हुए उन पर संसदीय खर्च से जुड़े एक स्कैंडल में शामिल रहने के आरोप भी लगे। तब कहा गया था कि जॉनसन निजी तौर पर टैक्सी से यात्रा के लिए जबरदस्त खर्च कर रहे हैं।
 

Image Credit : Social Media

 इसके अलावा उनके डिप्टी मेयर इयन क्लीमेंट को सिटी हॉल के क्रेडिट कार्ड के गलत इस्तेमाल का दोषी पाया गया था। 

Image Credit : Social Media

श्रीलंका में बवाल पर याद आए तालिबानी

सोशल मीडिया
Read Now