अमर उजाला
Thu, 3 March 2022
जापान में हर तीन मार्च को बेटियों वाले जापानी परिवार ‘हिनामस्तूरी’ नाम का एक त्योहार मनाते हैं
इसे गुड़ियों और लड़कियों का त्योहार माना जाता है और ये बेटियों के अच्छे स्वास्थ्य और खुशी के लिए मनाया जाता है
माना जाता है कि गुड़ियों में परिवार पर आने वाले किसी भी किस्म के दुर्भाग्य, बीमारी और बुरी आत्माओं को खुद पर झेलने की क्षमता होती है
इसलिए आज के दिन गुड़ियों को शरीर से रगड़कर नदी में फेंक दिया जाता है ताकि वो दुर्भाग्य को अच्छी तरह सोख लें
जापान में लोग ये भी मानते हैं कि जैसे ही हिना मस्तूरी खत्म होता है, गुड़ियों को वापस कोठरी में बंद कर देना चाहिए
अगर गुड़िया रखने में देरी हुई तो उनकी बेटियों की शादी होने में बहुत समस्या हो सकती है
जापान में दूसरी ओर लोग लैंगिक भेदभाव बदलने की भी कोशिश कर रहे हैं
रूस-यूक्रेन युद्ध: सात दिन का लेखा-जोखा