प्रमुख बंदरगाह पर भीषण विस्फोट से दहला ईरान, जानिए क्यों और कैसे हुई घटना
अमर उजाला
Sun, 27 April 2025
Image Credit : Amar ujala
दक्षिणी ईरान में शनिवार को बंदर अब्बास शहर के रजई बंदरगाह में भीषण विस्फोट हुआ, इसके बाद वहां भयानक आग लग गई
Image Credit : amar ujala
विस्फोट का कथित तौर पर मिसाइल प्रोपेलेंट बनाने में इस्तेमाल होने वाले रासायनिक पदार्थ की खेप से संबंध बताया जा रहा है
Image Credit : Amar ujala
इसमें भीषण विस्फोट में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है और 750 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं
Image Credit : सोी
बंदरगाह पर हुए विस्फोट के कुछ घंटों बाद हेलीकॉप्टरों ने भड़की आग पर हवा से पानी भी फेंका गया
Image Credit : Amar ujala
बता दें कि विस्फोट ठीक उसी समय हुआ जब ईरान और अमेरिका ओमान में तेहरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम पर तीसरे दौर की वार्ता के लिए मिले थे
Image Credit : amar ujala
बंदरगाह पर मार्च में चीन से आया सोडियम परक्लोरेट नामक रॉकेट ईंधन जमा किया गया था। यह रासायनिक ईंधन ईरान की मिसाइलों के लिए लाया गया था
Image Credit : amar ujala
बंदरगाह में भीषण विस्फोटइस खतरनाक ईंधन को गलत तरीके से रखने और संभालने की वजह से हुआ, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि ईरान ने बंदरगाह से रसायनों को क्यों नहीं हटाया