अमर उजाला
Thu, 22 June 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21-24 जून तक चार दिवसीय अमेरिकी दौरे पर है
वाशिंगटन में पीएम मोदी को अमेरिकी सेना ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया
पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन को बेहद ही खास उपहार दिए हैं
जो बाइडन को दिए गए सभी उपहारों में भारत की झलक दिखी
पीएम मोदी ने अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन को 7.5 कैरेट का हरा हीरा दिया
इस हीरे को को ऐसे ही किसी बॉक्स में नहीं रख सकते, बल्कि इसके लिए एक सुंदर बॉक्स तैयार किया गया है
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जो बाइडन को एक चंदन का बॉक्स भेंट किया है
इस डिब्बे को जयपुर के एक शिल्पकार द्वारा हाथ से बनाया गया है
इसपर मैसूर से प्राप्त चंदन में जटिल रूप से नक्काशीदार वनस्पतियों और जीवों के पैटर्न हैं
इस बॉक्स के अंदर भगवान गणेश जी की मूर्ति है और एक दीया भी है
मूर्ति और दीया को कोलकाता के पांचवीं पीढ़ी के चांदी कारीगरों के एक परिवार द्वारा हस्तनिर्मित की गई है
बॉक्स में 99.5 फीसदी शुद्ध और हॉलमार्क वाला चांदी का सिक्का भी है
राजस्थान के कारीगरों द्वारा इस सिक्के को सौंदर्यपूर्ण ढंग से तैयार किया गया है
लवंदन (नमक का दान) के लिए गुजरात का लवन या नमक भेंट किया गया है
पीएम मोदी ने इसके अलावा चार और बॉक्स भेंट किया है
पहले डिब्बे में पंजाब का घी या मक्खन है
इसे अज्यदान (घी का दान) के लिए चढ़ाया जाता है
दूसरे में झारखंड से प्राप्त हाथ से बुना हुआ बनावट वाला टसर रेशम का कपड़ा
तीसरे में उत्तराखंड से प्राप्त लंबे दाने वाला चावल
इसे धान्यदान (अनाज का दान) के लिए चढ़ाया जाता है
चौथे बॉक्स में गुड़ है, जो महाराष्ट्र से मंगाया गया है
इसे गुडदान (गुड़ का दान) के लिए प्रयोग किया जाता है
पीएम मोदी ने पुस्तक 'द टेन प्रिंसिपल उपनिषद' के पहले संस्करण की एक प्रति राष्ट्रपति जो बाइडन को उपहार में दी
इस किताब को लंदन के फेबर एंड फेबर लिमिटेड द्वारा प्रकाशित और यूनिवर्सिटी प्रेस ग्लासगो में मुद्रित किया गया है
अमेरिकी संसद को संबोधित करने वाले भारतीय प्रधानमंत्री