दुनिया में गूंजा योग का मंत्र, तस्वीरों में देखें रूस-जापान ने कैसे मनाया

अमर उजाला

Sat, 21 June 2025

Image Credit : X-ANI

दुनियाभर में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। भारत से लेकर अमेरिका, रूस, जापान और यूरोप तक योग के माध्यम से स्वास्थ्य और एकता का संदेश दिया गया।
 

Image Credit : X-ANI

जापान की राजधानी टोक्यो में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और विदेशी मेहमानों ने भाग लिया। वहां भारत की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिली।
 

Image Credit : X-ANI

टोक्यो के योग कार्यक्रम के बाद प्रतिभागियों को भारतीय आमों का स्वाद, पौष्टिक मिलेट्स और गर्मागर्म चाय परोसी गई, जिससे भारत की मेहमाननवाजी का भी अनुभव उन्हें मिला।
 

Image Credit : X-ANI

रूस की राजधानी मॉस्को में योग दिवस का आयोजन प्रसिद्ध वीडीएनकेएच स्थल पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग जुटे।
 

Image Credit : X-ANI

मॉस्को में हुए इस आयोजन को भारतीय दूतावास और मॉस्को नगर प्रशासन ने संयुक्त रूप से आयोजित किया। लोगों ने एकजुट होकर योग के माध्यम से सेहत और सौहार्द का संदेश दिया।
 

Image Credit : X-ANI

भारत से हजारों किलोमीटर दूर, रूस और जापान जैसे देशों में जब लोग योग करते हैं, तो यह भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण बनता है। योग अब दुनिया को जोड़ने वाला एक माध्यम बन चुका है.

Image Credit : X-ANI

काम की बात: गूगल पर क्या क्या सर्च नहीं करना चाहिए

FREEPIK
Read Now