अमर उजाला
Sat, 25 June 2022
पाकिस्तान इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। शुक्रवार को यहां का शेयर बाजार दो हजार अंकों की गिरावट के बाद क्रैश हो गया।
यहां के आर्थिक हालात इतने खराब हो गए हैं कि सरकार को अमीरों पर 10 प्रतिशत का सुपर टैक्स लगाना पड़ा है।
पैसे बचाने के लिए पाकिस्तान ने नया और नायाब तरीका निकाला है। विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी किए हैं कि वे 'चाय' पर होने वाले खर्च में कटौती करें।
चाय के बजाय यहां के स्थानीय पेय पदार्थ लस्सी या फिर सत्तू का बढ़ावा दें। इससे देश में आय बढ़ेगी और लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
दरअसल, कुछ दिन पहले पाकिस्तान के मंत्री ने कहा था कि लोग चाय की खपत में एक से दो कप की कटौती करें। उनका कहना था कि पाकिस्तान को चाय भी कर्ज लेकर आयात करनी पड़ती है।
सावधान... तेजी से फैल रहा मंकीपॉक्स वायरस